क्या 10 दिन से पहले पीरियड्स होना नॉर्मल है?HealthPlanet

Posted on Mon 17th Oct 2022 : 09:25

पीरियड साइकिल क्या है?

पीरियड साइकिल या मेंस्ट्रुअल साइकिल आपके पीरियड के पहले दिन और अगले पीरियड के बीच का समय है। उदाहरण के लिए अगर आपका पिछले पीरियड 10 जनवरी को शुरू हुआ था और आपका अगला पीरियड 8 फरवरी को आया, तो इसका मतलब है कि आपकी मेंस्ट्रुअल साइकिल 10 जनवरी से 8 फरवरी के बीच का समय है। इस इन चार चरणों में अच्छे से समझा जा सकता है:

आपकी यूटेरिन लाइनिंग 28 दिनों में मोटी हो जाती है और आपके पीरियड शरू होने पर टूटने लगती है। आपके पीरियड का पहला दिन आपकी मेंस्ट्रुअल साइकिल का पहला दिन होता है।
औसतन एक पीरियड 2 से 7 दिनों तक चल सकता है और इस समय के दौरान यूटेरिन लाइनिंग टूटटी है और वजाइना से बाहर निकल जाती है। जैसे ही आपका पीरियड ख़त्म होता है यूटेरिन लाइनिंग फिर से मोटी हो जाती है - ताकि संभावित प्रेगनेंसी के लिए तैयार हो सकें।
चौदवे दिन के करीब, ओवरी एग बाहर निकालती हैं और इस प्रक्रिया को ओव्यूलेशन कहते हैं, यहाँ से यह एग यूटेरस में जाकर यूटेरिन लाइनिंग से जुड़ जाता है।
अगर इस पीरियड के दौरान, एग फर्टिलाइज़्ड नहीं होता है, तो यूटेरस की लाइनिंग टूट जाती है और बाहर निकलने लगती है और फिर से पीरियड आ जाता है।
प्यूबर्टी की शुरुआत से यह पूरी साइकिल बार-बार होती है मतलब आपके पहले पीरियड से लेकर मेनोपॉज़ तक, मतलब आपका पीरियड आना बंद होने तक। ज़्यादातर महिलाओं को 40 वर्ष की उम्र के बाद से 50 वर्ष की उम्र के दौरान मेनोपॉज़ के लक्षणों का और फिर पीरियड पूरी तरह से बंद हो जाने का अनुभव होने लगता है।

जब आपके पीरियड आना शुरू होते हैं, आपकी मेंस्ट्रुअल साइकिल कुछ सालों के लिए अनियमित होती है और इसके आने का अनुमान नहीं लगाया जा सकता है। क्योंकि इस समय आपका शरीर अपना प्राकृतिक तालमेल बना रहा होता है, जोकि पूरी तरह से सामान्य है। एक बार यह तालमेल बैठ जाए, फिर आपके पीरियड हर महीने आना शुरू हो जाते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info